बदायूं: परिजनों ने पुलिस पर हत्या को एक्सीडेंट बताने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके घर वालों ने पुलिसवालों पर आरोप लगाया है कि युवक की मौत गला दबाकर और ईट से कुचलकर की लेकिन पुलिसवाले हत्या को एक्सीडेंट बता रहे हैं। बुधवार को बदायूं के थाना इस्लाम नगर के ग्राम रसूलपुर सगवा के धर्मपाल पुत्र प्यारे लाल का शव गांव के …

बदायूं। एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके घर वालों ने पुलिसवालों पर आरोप लगाया है कि युवक की मौत गला दबाकर और ईट से कुचलकर की लेकिन पुलिसवाले हत्या को एक्सीडेंट बता रहे हैं।

बुधवार को बदायूं के थाना इस्लाम नगर के ग्राम रसूलपुर सगवा के धर्मपाल पुत्र प्यारे लाल का शव गांव के पास सड़क पर पड़ा था। परिजनों का आरोप है 12 दिन पहले गांव के ही लोगों से उनका झगड़ा हुआ था और पुलिस ने मृतक को थाने बुलाया था और उसके लड़के को थाने पर बैठा लिया था।

वह थाने गया और उसके बाद उनके पिता का शव मिला। परिजनों का आरोप है उसकी गला दबाकर और ईट से कुचलकर, लाठी डंडे मारकर हत्या की गई है। लाश मिलने पर पुलिस का कहना है कि धर्मपाल का एक्सीडेंट हुआ है। जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: लाल फाटक का रास्ता 90 दिनों के लिए बंद, ट्रैफिक पुलिस ने लागू किया डायवर्जन

संबंधित समाचार