नैनीताल जिले के इन 6 खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश 16 सदस्यी टीम के लिये हुआ है, जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुऐ उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। केंद्रीय विद्यालय हलद्वानी की 11 वी की छात्रा आवास विकास …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम में जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश 16 सदस्यी टीम के लिये हुआ है, जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुऐ उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

केंद्रीय विद्यालय हलद्वानी की 11 वी की छात्रा आवास विकास हल्द्वानी के त्रिलोक जोशी की पुत्री मीनाक्षी जोशी मध्यम तेज गति की गेंदबाज है,और विगत 6 वर्षों से हलद्वानी के दोनहेरिया में हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट अकेडमी में कोच मनोज भट्ट और निश्चल जोशी से क्रिकेट के गुर सीख रही है,कोच मनोज भट्ट और निश्चल जोशी उसके उत्तराखंड टीम में चयन से गदगद है , मेहनत से उसने टीम में अपना स्थान हासिल किया है,इसके अलावा टीम में जिले से बिन्दुखत्ता लालकुआं की लक्ष्मी बसेरा,ज्योति गिरी,शगुन चौधरी,गायत्री आर्या ,व रामनगर की नीलम भारद्वाज ने प्रदेश की अंडर–19 की 16 सदस्यी टीम में जगह बनाई है।

ये सभी खिलाड़ी 5 सितंबर को देहरादून में टीम से जुडेंगे,6 सितंबर को ये बेंगलुरु में 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे उसके बाद गुजरात के सूरत में बी सी सी आई द्वारा आयोजित विभिन्न राज्यो के महिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे,इनके चयन पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष सुमित ह्रदेयश,उपाध्यक्ष विनय साह, जगदीश बोरा,सचिव धीरज खरे,कोषाध्यक्ष कमल पपनै,सँयुक्त सचिव विकास पांडे,लीला कांडपाल, राजू नेगी,किशन अनेरिया,अनूप जखमोला,डिम्पल,मो रेहान,अमित बिष्ट, गजेंद्र रावत,रोहित भट्ट ने खुशी जताई।

बीसीसीआई ने उत्तराखंड को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2021-22 घरेलू सत्र में आयोजित होने वाले सीनियर महिला वनडे और टी-20 प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मौका उत्तराखंड को दिया है।

सीनियर महिला वन डे प्रतियोगिता के एलीट-ए ग्रुप के मुकाबलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। ये सभी मैच देहरादून में खेले जाएंगे। साथ ही सीनियर महिला टी-20 ट्राफी में भी एलीट-ए ग्रुप के मुकाबलों को भी देहरादून में कराया जाएगा। हालांकि, उत्तराखंड की महिला टीम अपने सभी मुकाबले पुणे में खेलेगी।

संबंधित समाचार