खटीमा: संविदा शिक्षकों ने मानदेय में कटौती होने पर आक्रोश जताया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के संविदा शिक्षकों ने मानदेय में की जा रही भारी कटौती पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए वेतन विसंगितयों को तत्काल दूर करने की मांग की है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी वेतन विसंगतियां तत्काल दूर नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। मुख्यमंत्री …

खटीमा, अमृत विचार। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के संविदा शिक्षकों ने मानदेय में की जा रही भारी कटौती पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए वेतन विसंगितयों को तत्काल दूर करने की मांग की है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी वेतन विसंगतियां तत्काल दूर नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खटीमा आगमन पर दिए गए ज्ञापन में संविदा शिक्षकों का कहना है कि वर्ष 2003 में राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की स्थापना की गई थी।

इन विद्यालयों में स्थापना वर्ष से आज तक विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से तैनात संविदा शिक्षक पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। समिति की ओर से रखे गए पीजीटी शिक्षकों को करीब 32 हजार और टीजीटी शिक्षकों को 31 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा था। किंतु 26 नवंबर 2020 को शासन ने नवोदय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया।

आदेश में कहा गया कि आवासीय स्वरूप व 24 घंटे कार्य की आवश्यकता के दृष्टिगत नवोदय विद्यालय के अतिथि शिक्षक पीजीटी को मानदेय 24 हजार व टीजीटी का मानदेय 22 हजार नियत कर दिया जाए। इस आदेश को पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के लिए भी प्रतिमाह लगभग 8000 से 9000 रुपए की कटौती कर एक तरफा निर्णय ले लिया गया है। जिसका विरोध राज्य के समस्त जनपदों के शिक्षकों ने अपने क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री तक किया।

जिस पर शिक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं तीरथ सिंह रावत तथा वर्तमान मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया कि इस विसंगति को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। किंतु नौ माह बाद भी विसंगति को दूर नही किया गया। जबकि सरकार जीरो पेंडेंसी दावा करती है। यह भी कहा है कि सरकार माध्यमिक विद्यालयों के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर रही है जबकि नवोदय विद्यालय के संविदा शिक्षकों का वेतन बढ़ाने के बजाय घटाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में दीपिका, अदिती वर्मा, पिंकी सिंह, पूजा भट्ट, ममता सोरारी, महेश चंद्र भट्ट, ललित जोशी, रत्नाकर तथा कमला जोशी थे।

संबंधित समाचार