बाराबंकी: मसौली में पुलिस ने किया दो तस्कर को गिरफ्तार, 300 ग्राम मार्फीन बरामद
मसौली (बाराबंकी)। यूपी के मसौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस टीम की ओर से 2 शातिर मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इन तस्करों के कब्जे से 300 ग्राम मार्फीन बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। …
मसौली (बाराबंकी)। यूपी के मसौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस टीम की ओर से 2 शातिर मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इन तस्करों के कब्जे से 300 ग्राम मार्फीन बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद की ओर से जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र मसौली प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव व अन्य टीम की ओर से इन्टेलिजेन्स के आधार पर थाना क्षेत्र के ही देशराज और पिन्टू को रेलवे क्रासिंग सुरसण्डा से गिरफ्तार किया गया। जब इनकी ओर से तलाशी ली गई तो तस्करों के कब्जे से 300 ग्राम मार्फीन, 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पढ़ें: पीलीभीत: झगड़े के बाद बच्ची को लेकर चला गया पति तो पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
इसके अलावा पुलिस की ओर से जब पूछताछ की गई तो उक्त अभियुक्तों ने बताया कि वह गैंग बनाकर जैदपुर व अन्य जगहों से मार्फीन खरीदकर लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में और जनपद बहराइच में छोटी-छोटी मात्रा में सप्लाई करते हैं। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए तस्करी में पुलिस कलर और पुलिस का लोगों लगी जीप का इस्तेमाल करते हैं। मौके से थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी जीप चालाक मौके से फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की ओर से प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
