युवाओं में बढ़ रहा हृदयरोग का खतरा, ये हैं वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम तौर पर माना जाता था कि हृदय से जुड़ी बीमारियां बुढ़ापे में आतीं हैं और युवाओं को इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं है लेकिन अब हृदय रोग केवल बुढ़ापे में नहीं बल्कि युवावस्था में भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। खासतौर से कोविड के दौर में युवाओं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम तौर पर माना जाता था कि हृदय से जुड़ी बीमारियां बुढ़ापे में आतीं हैं और युवाओं को इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं है लेकिन अब हृदय रोग केवल बुढ़ापे में नहीं बल्कि युवावस्था में भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। खासतौर से कोविड के दौर में युवाओं को अपने हृदय का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

ये खबर भी पढ़े…

हल्द्वानी: डेल्टा प्लस वैरिएंट की दस्तक, कम कर दी गई कोरोना जांच

आज के समय में भागदौड़ की जिंदगी, ऑफिस में देर तक कुर्सी पर बैठकर काम करना, फास्ट फूड का सेवन, मोबाइल का देर रात तक इस्तेमाल, आराम पसंदी जिंदगी, धूम्रपान और शराब का सेवन ये सब आदतें युवाओं को बीमार कर रहीं हैं। इनका असर युवाओं के हृदय पर पड़ रहा है और वह कम उम्र में ही हृदय रोगी बन रहे हैं।

डॉक्टरों से पता चला कि अनियमित रक्तचाप की परेशानी अब बुर्जुगों में ही नहीं बल्कि कम उम्र के युवाओं में भी यह बीमारी देखने को मिल रही है और लोग कम उम्र में ही हृदय रोग के शिकार हो रहे हैं। इस ओर ध्यान नहीं देने पर कम उम्र में ही हार्ट अटैक जैसी समस्या सामने आ रही है।

डॉक्टरों की राय
कम उम्र के लोगों में भी अब हृदयरोग के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। युवा भी अपना ध्यान रखें। दिनचर्या सही बनाएं। हृदय रोग के किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें।- डा. प्रकाश पंत, कार्डियोलोजिस्ट, हल्द्वानी

युवा आयुर्वेद के अनुसार अपनी दिनचर्या पर ध्यान दे सकते हैं। अपथ्य आहारों से बचें। खासतौर से फास्ट फूड, शराब और धूम्रपान का सेवन बिलकुल भी न करें। रोजाना व्यायाम या योगा जरूर करें।- डा. विनय खुल्लर, एमडी, आयुर्वेद

युवा इन बातों का रखें ध्यान

1- फास्ट फूड का सेवन कम करें।
2- रोजाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें।
3-मोबाइल का इस्तेमाल कम करें।
4-देर रात तक जागने से बचें।
5-तनाव कम लें, सकरात्मक सोच बनाएं।
6-धूम्रपान और शराब का सेवन न करें।

हृदयरोग के लक्षण-

-बैचेनी और घबराहट।
-सीने और सिर में दर्द।
-थकान महसूस होना।
-पसीना आना।

संबंधित समाचार