हल्द्वानी: हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में फूंका खट्टर सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने किसान आंदोलन के बर्बरता से दमन किए जाने के विरोध में खट्टर सरकार का पुतला फूंका।   यह भी पढे़ें – गरमपानी: दस वर्ष बाद भी नहीं हो सका सड़क पर डामरीकरण गुरुवार को विभिन्न संगठन बुद्ध पार्क में इकट्ठा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने किसान आंदोलन के बर्बरता से दमन किए जाने के विरोध में खट्टर सरकार का पुतला फूंका।

 

यह भी पढे़ें –

गरमपानी: दस वर्ष बाद भी नहीं हो सका सड़क पर डामरीकरण

गुरुवार को विभिन्न संगठन बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार ने किसानों का बर्बरता से दमन किया । किसान तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में लंबे समय से दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे रहे थे। खट्टर सरकार के आदेश पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। इसमें किसानों को गंभीर चोटें आई हैं।

उन्होंने इस लाठीचार्ज की निंदा की है और किसानों पर लाठी चार्ज करने के आदेश देने वाले एसडीएम को बर्खास्त करने, खट्टर सरकार इस्तीफा देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने खट्टर सरकार का पुतला भी फूंका। पुतला दहन करने वालों में महेंद्र, बिंदु गुप्ता, उमेश, रजनी, नीता, विपिन, पीपी आर्य, रियासत, शेखर आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार