टनकपुर: नए आर्थोपेडिक व एनेस्थेटिक्स डॉक्टरों ने किया ज्वाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। कभी रेफर सेंटर के नाम से जाने वाला यह चम्पावत का जिला अस्पताल अब मरीजों के लिए खासा लाभकारी साबित हो रहा है। अस्पताल में गुरुवार को दो नए आर्थोपैडिक व एनेस्थेटिक्स डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है। दोनों ने काम भी शुरू कर दिया है। तीन दिन पूर्व नए फिजिशियन ने भी …

टनकपुर, अमृत विचार। कभी रेफर सेंटर के नाम से जाने वाला यह चम्पावत का जिला अस्पताल अब मरीजों के लिए खासा लाभकारी साबित हो रहा है। अस्पताल में गुरुवार को दो नए आर्थोपैडिक व एनेस्थेटिक्स डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है। दोनों ने काम भी शुरू कर दिया है। तीन दिन पूर्व नए फिजिशियन ने भी ज्वाइन किया है।

जिला अस्पताल के नए प्रभारी पीएमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएस ऐरी के ज्वाइन करते ही अस्पताल में डॉक्टरों की भरमार शुरू हो गई है। विगत तीन दिन में तीन नए डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है। प्रभारी पीएमएस डॉ. ऐरी ने बताया कि गुरुवार को डीएच में दूसरे आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. धनंजय पाठक व एनेस्थेटिक्स डॉ. रीना यादव ने ज्वाइन कर लिया है।

तीन दिन पूर्व फिजिशियन डॉ. माधव बहादुर ने ज्वाइन किया था। अब जिला अस्पताल में दो आर्थो, दो एनेस्थेटिक्स, दो सर्जन व दो फिजिशियन डॉक्टर हो गए हैं। उप जिला अस्पताल से एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ को संबद्ध किया गया है। अब डॉक्टरों के साथ काम करने वाले स्टॉफ की जरूरत है। गुरुवार को डॉ. ऐरी ने कोविड के चलते ओपीडी कक्ष को बनाए कोविड वार्ड को खुलवा कर उनकी व्यवस्थाओं को देखा।

संबंधित समाचार