बरेली: विवि परिसर में युवती से बदतमीजी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के डाकघर में युवती से लाइन में लगे युवक ने बदतमीजी कर दी। युवती के शोर मचाया और अपने पिता को फोन पर सूचना दी। पिता के सूचना देने पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु टीम के साथ पहुंचे लेकिन तब तक युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। युवती ने …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के डाकघर में युवती से लाइन में लगे युवक ने बदतमीजी कर दी। युवती के शोर मचाया और अपने पिता को फोन पर सूचना दी। पिता के सूचना देने पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु टीम के साथ पहुंचे लेकिन तब तक युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। युवती ने स्कूटी की नंबर प्लेट की फोटो खींच ली।
मामले की शिकायत रुहेलखंड चौकी में की गई है। पुलिस स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर युवक का पता लगा रही है। स्कूटी के नंबर के आधार पर युवक का पता ग्रीन पार्क निकला है और वह विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के घर के पास ही रहता है।
युवती के पिता भी विश्वविद्यालय के कर्मचारी हैं। जानकारी के मुताबिक युवती के शोर मचाने पर भी किसी ने उसकी मदद नहीं की तो उसने पिता को फोन लगाया।
