शहनाज गिल की गोद में ली थी सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी सांस
मुंबई। ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया है। गुरुवार 2 सितंबर की सुबह सिद्धार्थ की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। किसी को भी यकीन नहीं है कि सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं। सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल का बदुत बुरा हाल है। शहनाज के पिता …
मुंबई। ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया है। गुरुवार 2 सितंबर की सुबह सिद्धार्थ की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। किसी को भी यकीन नहीं है कि सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं। सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल का बदुत बुरा हाल है। शहनाज के पिता संतोख सिंह ने हाल ही बताया था कि सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज बात करने की स्थिति में नही हैं। वह कुछ बोल नहीं रही हैं। इसी बीच पता चला है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज की गोद में आखिरी सांस ली।
सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्तेदार और करीबी दोस्त अंतिम श्रद्धांजलि देने और शोक व्यक्त करने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे। तभी कुछ लोगों और अन्य सूत्रों ने बताया कि शहनाज सदमे में हैं और इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं।
बेचैनी हुई तो मां ने पिलाया पानी और खिलाई आईसक्रीम
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ बुधवार रात को 9:30 बजे घर वापस आए थे और तब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की थी। उस वक्त घर पर सिद्धार्थ की मां और शहनाज गिल मौजूद थीं। पहले तो उन्होंने सिद्धार्थ को नींबू पानी दिया और फिर आईसक्रीम खिलाई, ताकि सिद्धार्थ को आराम महसूस हो। लेकिन सिद्धार्थ को आराम नहीं मिला। उन्हें फिर सीने में दर्द और बेचैनी होने लगी। तब उनकी मां और शहनाज ने उन्हें आराम करने के लिए कहा।
सोर्सेज ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला सो नहीं पा रहे थे तो उन्होंने शहनाज को अपने पास रुकने और पीठ थपथपाने के लिए कहा। 1:30 बजे के आसपास सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज की गोद में ही सो गए और नींद में ही उनकी मौत हो गई। धीरे-धीरे शहनाज की भी आंख लग गईं। सुबह 7 बजे के आसपास जब शहनाज की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सिद्धार्थ रातभर से एक ही पोजिशन में सोए हुए हैं और कोई हलचल नहीं हो रही है। यह देख शहनाज ने सिद्धार्थ को जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि शहनाज बुरी तरह घबरा गईं और चिल्लाते हुए 15वे फ्लोर से 5वें फ्लोर पर आईं, जहां सिद्धार्थ की फैमिली रह रही थी। उन्होंने सिद्धार्थ की बहनों को बुलाया, जिन्होंने तुरंत ही फैमिली डॉक्टर को कॉल किया। फैमिली डॉक्टर जब घर आए तो उन्होंने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया।
