लखनऊ: एसजीपीजीआई में शुरू हुई बुजुर्गों के लिए हेल्पडेस्क
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के नवीन ओपीडी ब्लाक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है। शुक्रवार को को इसका शुभारंभ करते हुए निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को ओपीडी में दिखाने के लिए हर संभव सहायता यहां मिलेगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार …
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के नवीन ओपीडी ब्लाक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है। शुक्रवार को को इसका शुभारंभ करते हुए निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को ओपीडी में दिखाने के लिए हर संभव सहायता यहां मिलेगी।
भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अध्ययन के अनुसार भारत में तीन में से हर दो वरिष्ठ नागरिक किसी न किसी लंबी व पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं। जिसके उपचार के लिए उन्हें अस्पतालों में चिकित्सक से परामर्श के लिए नियमित रूप से जाना होता है। हेल्पेज इंडिया संस्था के सहयोग से स्थापित यह डेस्क ऐसे मरीजों के पर्चे बनवाने से लेकर चिकित्सक तक पहुंचाने में सहयोग करेगी।
