बरेली: बीडीए विकसित करेगा शहर की सबसे बड़ी गेटबंद टाउनशिप
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इस बार ब्रह्मपुर गेटबंद हाईटेक कॉलोनी परियोजना को शुरू किया है। 7 सितंबर से शुरू होने वाली इस परियोजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के सेक्टर एक में ब्रह्मपुर इंक्लेव विकसित होगा। दो लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल की यह शहर की पहली …
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इस बार ब्रह्मपुर गेटबंद हाईटेक कॉलोनी परियोजना को शुरू किया है। 7 सितंबर से शुरू होने वाली इस परियोजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के सेक्टर एक में ब्रह्मपुर इंक्लेव विकसित होगा। दो लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल की यह शहर की पहली गेटबंद कालोनी होगी।
प्राधिकरण रामगंगा नगर आवासीय योजना में चार गेटबंद कालोनियां विकसित कर रहा है। इनमें गंगा, नर्मदा, कावेरी और अलकनंदा गेटबंद कालोनियों में लोगों को भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। सैकड़ों प्लाट बेचने के बाद बीडीए की करोड़ों की आय हुई है। अलकनंदा कालोनी में एक दिन पहले ही लाटरी के माध्यम से प्लांट लोगों को आवंटित किए हैं। हरियाली से भरी और सुविधाओं से लैस इन कालोनियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बीडीए ब्रह्मपुत्र इंक्लेव जल्द लांच कर रहा है।
इस कालोनी को फार्म हाउस और विला की चाहत रखने वालों के लिए तैयार किया गया है। यह भूखंड तीन श्रेणियों में होंगे। सबसे बड़ा एक हजार वर्ग मीटर, दूसरा दो सौ वर्ग मीटर और सबसे छोटा 162 वर्ग मीटर का प्लाट होगा। ब्रह्मपुर टाउनशिप एक लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल पर बसाई जाएगी। यह हरियाली से भरी होगी। इसमें प्लाट एरिया एक लाख वर्ग मीटर और ग्रीन एरिया करीब 40 हजार वर्ग मीटर होगा।
कालोनी में पांच बड़े पार्क बनाए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ा 18 हजार वर्ग मीटर, उससे छोटा 10 हजार वर्ग मीटर का पार्क होगा। खास बात यह कि टाउनशिप एक्जीक्यूटिव क्लब रोड के पास सेक्टर एक पर होगी। इस टाउनशिप से बीडीए को करीब 450 करोड़ रुपये की आय होगी।
रामगंगा नगर आवासीय योजना में भूखंडों की बढ़ती मांग के चलते एक नई गेटबंद कालोनी ब्रह्मपुर 7 सितंबर तक लांच कर दी जाएगी। इसमें तीन आकार के प्लाट होंगे। इस योजना में बड़ा भूखंड चाहने वालों के सपने पूरे हो सकेंगे। -जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष, बीडीए
यह भी पढ़ें-
बरेली: हत्या के चार महीने बाद वायरल हुआ मृतक की पिटाई का वीडियो, पुलिस महकमे में हड़कंप
