बरेली: एक लाख प्रवेश, इंटरीरियर डिजाइन में सिर्फ पांच
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रवेश का आंकड़ा एक लाख के पार चला गया। सबसे ज्यादा 62 प्रवेश बीए में हुए हैं लेकिन सबसे कम पांच प्रवेश डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग में हुए हैं। इसी तरह से कई ऐसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं, जिनमें …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रवेश का आंकड़ा एक लाख के पार चला गया। सबसे ज्यादा 62 प्रवेश बीए में हुए हैं लेकिन सबसे कम पांच प्रवेश डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग में हुए हैं। इसी तरह से कई ऐसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं, जिनमें प्रवेश की संख्या काफी कम है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश 1 अगस्त से हो रहे हैं। महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों का पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी किया जा रहा है। 6 सितंबर तक 100 रुपये शुल्क के साथ ही पंजीकरण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के रिकार्ड के मुताबिक शुक्रवार शाम 7 बजे तक 1 लाख 4 हजार प्रवेश हो चुके थे, जिसमें 61500 छात्रों का पंजीकरण शुल्क भी जमा हो चुका था।
बीए में 62 हजार छात्रों ने प्रवेश लिया, जिसमें छात्राओं की संख्या अधिक है जहां 29 हजार छात्रों तो 33 हजार छात्राओं ने प्रवेश लिया था। अभी तक बीए में सबसे ज्यादा प्रवेश बिजनौर जिले में हुए हैं और सबसे कम पीलीभीत जिले में हुए हैं। बीएससी में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं। हालांकि बीएससी में प्रवेश लेने वालों में छात्रों की संख्या 14 हजार है तो छात्राओं की संख्या 10 हजार है। सबसे कम प्रवेश डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन के अलावा डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, बीएससी ऑनर्स, बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी व अन्य में हुए हैं।
पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति
बीए-61895, बीएससी-24720, बीएससी कृषि-2001, बीएससी होम साइंस-1024, बीएससी बॉायोटेक्नोलॉजी-177, बीएससी ऑनर्स-143, बीएससी कम्प्यूटर साइंस-217, बीएससी नर्सिंग-72,बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी-102, बीकॉम-5671, बीकॉम कम्प्यूटर-124, बीकॉम फाइनेंस-60, बीकॉम आनर्स-752, बीबीए-1664, बीसीए-834, बीएएलएलएबी-698, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग-21, डिप्लोमा इन फोटोग्राफी-18, डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग-5
जिले के हिसाब से बीए में प्रवेश
- अमरोहा 7421
- बदायूं 5586
- बरेली 6141
- बिजनौर 11582
- मुरादाबाद 9243
- पीलीभीत 3897
- रामपुर 4721
- संभल 5755
- शाहजहांपुर 7549
