आज का राशिफल | 04 सितंबर, 2021
मेष राशि आज का दिन आपके लिये सामान्य फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों की चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन फिर भी मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। वृष राशि आज आपकी सुधरती कार्यक्षमता के कारण बॉस आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। लेकिन …
मेष राशि
आज का दिन आपके लिये सामान्य फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों की चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन फिर भी मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा।
वृष राशि
आज आपकी सुधरती कार्यक्षमता के कारण बॉस आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। लेकिन प्रतिद्वंद्वी आपकी छोटी सी गलती को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश करेंगे। नये सम्पर्कों से लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी सामाजिक छवि को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि
आज आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। परिश्रम के बाद भी बहुत से काम छूट सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा प्रयोग नहीं करना चाहिये। उच्च स्तर के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। दूसरों से अपनी तुलना बिल्कुल भी न करें।
कर्क राशि
आज आपको व्यापार में बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। आप काफी भावुक रहेंगे जिसके कारण लोगों की मदद भी कर सकते हैं। इससे लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। माता-पिता के साथ बैठकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
सिंह राशि
आपको आज लालच से बचना चाहिये। वरना लाभ होने के बजाय बड़ा नुकसान हो सकता है। आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक निवेशों से बचें। उच्च रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। विवाह सम्बन्धी प्रस्तावों को लेकर हड़बड़ी दिखाना उचित नहीं है।
कन्या राशि
आज आप परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन आप समझदारी से इससे निपट लेंगे। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया में थोड़ी देरी के बाद सफलता मिलेगी। कार्यस्थल का वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल रहने वाला है।
तुला राशि
आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है, इसीलिये आज शान्त और एकाग्र रहें। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको उच्च पद पर प्रमोशन भी दिया जा सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभप्रद व्यापारिक समझौते हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आप काफी महत्वपूर्ण लोगों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। अनावश्यक वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी पर व्यय कर सकते हैं। आज परिवार को आप कम समय दे पायेंगे। बच्चों को शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
आज आप बिना मतलब के कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। कुछ भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने हितैषियों और परिजनों की सलाह अवश्य ले लें। जीवनसाथी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
मकर राशि
आज व्यवसाय को लेकर कुछ जोखिमपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप काफी आशावादी रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। लेकिन फिर भी जिस तरह के परिणामों की आप अपेक्षा रखते हैं वैसे परिणाम आपको नहीं मिलेंगे।
कुंभ राशि
आज विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकती है। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है। ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें। नया कार्य शुरू करने में आ रही कठिनाई दूर होगी।
मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में अंदरूनी राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। दिखावटी मित्रों से सावधान रहें। बच्चों की संगत को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। मनपसन्द भोजन का आनन्द उठा सकते हैं।
