इलाहाबाद हाईकोर्ट: 10 लाख से ज्यादा मुकदमों के बोझ तले दबे हाईकोर्ट को मिलेंगे नए न्यायाधीश
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट पर दस लाख से ज्यादा मुकदमों का बोझ है। लेकिन अब जल्द 16 नए न्यायाधीश मिल जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने न्यायाधीशों की नियुक्ति की संस्तुति कर दी है। इनमें से 13 अधिवक्ता और 3 न्यायिक सेवा से न्यायमूर्ति बनेंगे। 16 नए जजों के मिलने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या …
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट पर दस लाख से ज्यादा मुकदमों का बोझ है। लेकिन अब जल्द 16 नए न्यायाधीश मिल जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने न्यायाधीशों की नियुक्ति की संस्तुति कर दी है। इनमें से 13 अधिवक्ता और 3 न्यायिक सेवा से न्यायमूर्ति बनेंगे। 16 नए जजों के मिलने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 108 हो जाएगी। मौजूदा समय में 92 जज ही कार्यरत हैं। जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ और लखनऊ बेंच में जजों के 160 पद स्वीकृत हैं।
इन नामों की हुई संस्तुति
अधिवक्ता से नियुक्त होने वाले न्यायाधीशों में चंद्र कुमार राय, शिशिर जैन, कृष्ण पहल, समीर जैन, आशुतोष श्रीवास्तव, सुभाष विद्यार्थी, बृजराज सिंह, श्री प्रकाश सिंह, विकास बुधवार, विक्रम डी चौहान, रिशद मुर्तजा, ध्रुव माथुर व विमलेन्दु त्रिपाठी के नाम शामिल हैं. वहीं, न्यायिक सेवा से ओम प्रकाश त्रिपाठी, उमेश चंद्र शर्मा व सैयद वैज मियां के नाम शामिल हैं।
