weather update: पश्चिमी यूपी और तराई के जिलों में हो सकती है बारिश, आंधी के आसार
लखनऊ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी और तराई के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वांचल के भी एक दो जिले बारिश से तरबतर हो सकते हैं। इसके अलावा तेज हवाओं के भी आसार हैं। इन जिलों में दोपहर बाद बारिश की संभावनाएं… जिन जिलों में दोपहर बाद बारिश की …
लखनऊ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी और तराई के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वांचल के भी एक दो जिले बारिश से तरबतर हो सकते हैं। इसके अलावा तेज हवाओं के भी आसार हैं।
इन जिलों में दोपहर बाद बारिश की संभावनाएं…
जिन जिलों में दोपहर बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है वो इस प्रकार है- अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, ललितपुर, इटावा, बलिया, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर और महाराजगंज।
बाढ़ प्रभावित जिलों में बिगड़ेंगे हालात…
ज्यादा बारिश से उन जिलों में हालात और खराब हो सकते हैं, जहां पहले से ही लोग बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में इन जिलों में हर रोज हो रही बारिश से हालात सुधरने की ओर नहीं हो पा रहा है। और ज्यादा बारिश से हालात और भी गंभीर होने की आशंका गहरा गई है
पिछले 24 घंटों में 9 जिलों में हुई बारिश…
मौसम विभाग के आंकड़े अनुसार, पिछले 24 घण्टों में सिर्फ 9 जिलों में ही बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सबसे ज्यादा 25 मिलीमीटर बारिश मेरठ में दर्ज की गई है। बाकी शहरों में बारिश बहुत कम ही दर्ज की गई है। इसके अलावा पूर्वांचल के जिलों में सामान्य बारिश हुई है लेकिन, पश्चिमी यूपी के जिलों में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुसार अगस्त में कम बारिश की कसर सितम्बर में पूरी हो जाएगी।
