तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे पर खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया औऱ ट्रक में फंसा चालक घायल हो गया। ट्रक चालक को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे …
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे पर खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया औऱ ट्रक में फंसा चालक घायल हो गया। ट्रक चालक को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर बिहार के रहने वाले टुनटुन कुमार को केबिन काटकर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि टुनटुन खतरे से बाहर है।
पुलिस मे बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक खराब हो गया था जिसके बाद चालक ने इसे किनारे पर खड़ा कर दिया। करीब रात 1 बजे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने इसमें टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
