पीलीभीत: तीन ऑक्सीजन प्लांट चलने का इंतजार ताकि तीसरी लहर में न हो सांसों की कमी
पीलीभीत, अमृत विचार। कोविड-19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई जिदंगियां नहीं रही। अब तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें न हो इसलिए अस्पतालों में ऑक्सीजन को दूर करने के लिए जिले में चार आक्सीजन प्लांट का निर्माण स्वीकृत किया गया था लेकिन महीनों बीतने के बाद भी …
पीलीभीत, अमृत विचार। कोविड-19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई जिदंगियां नहीं रही। अब तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें न हो इसलिए अस्पतालों में ऑक्सीजन को दूर करने के लिए जिले में चार आक्सीजन प्लांट का निर्माण स्वीकृत किया गया था लेकिन महीनों बीतने के बाद भी एक ही आक्सीजन प्लांट शुरू किया जा सका है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले में सैकड़ों लोगों की मौत का कारण बन गई थी। उस दौर में ज्यादातर मरीजों की मौत आक्सीजन लेवल अत्यधिक कम हो जाने के कारण हुई थीं। ऑक्सीजन को लेकर पूरे जिले में किल्लत रही। जून में ही चार ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए। जुलाई में इन चारों प्लांटों को चालू किया जाना था लेकिन अब तक सिर्फ एक ऑक्सीजन प्लांट चालू हो सका है।
ललितहरि चीनी मिल की ओर से माधोटांडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित आक्सीजन प्लांट पिछले महीने चालू हो गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में अलग-अलग स्थानों पर तीन आक्सीजन प्लांट निर्मित हो रहे हैं, लेकिन अभी तक इनमें से एक भी चालू नहीं हो सका है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय जल्द ही चारों ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे। एक प्लांट चल रहा है बाकि तीनों ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके लिए बिजली, जेनरेटर के साथ ही पाइप लाइन का काम पूरा हो चुका है। मशीनें लगते ही प्लांट को शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि ऑक्सीजन संबंधी समस्या खत्म हो सके।
डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
