बागेश्वर: घर का झगड़ा पहुंचा अस्पताल, घंटों लगा रहा मजमा
बागेश्वर, अमृत विचार। शनिवार को दो पक्षों का घरेलू झगड़ा जिला अस्पताल परिसर में पहुंचा। यहां पर दोनों पक्ष पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर धंटों तक विवाद करता रहा वहीं वहां पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य दोनों पक्षों को समझाते रहे। बाद में चिकित्सालय के कुछ कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को समझाया तथा वहां …
बागेश्वर, अमृत विचार। शनिवार को दो पक्षों का घरेलू झगड़ा जिला अस्पताल परिसर में पहुंचा। यहां पर दोनों पक्ष पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर धंटों तक विवाद करता रहा वहीं वहां पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य दोनों पक्षों को समझाते रहे। बाद में चिकित्सालय के कुछ कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को समझाया तथा वहां से अन्यत्र जाने को कहा। जिसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।
शनिवार की सुबह दो महिलाएं जिला चिकित्सालय के परिसर में आकर बैठ गए जिसके कुछ देर बाद ही तीन युवक भी वहां पहुंचे तथा उनसे वार्ता की। इस बीच महिलाएं रोने लगीं तथा दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। काफी देर तक मामला बढ़ता रहा। इस बीच वहां दो बुजुर्ग महिलाएं भी पहुंच गईं तथा दोनों पक्षों की बहस सुनने लगी।
दोनों पक्षों की परिचित इन महिलाओं ने दोनों पक्षों को डांट लगाई तथा उनसे मामला का निस्तारण करने व घर के झगडे को बाजार में न लाने की बात कही। उक्त वरिष्ठ महिलाओं ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए इसके निस्तारण की बात कही तथा युवक की गलती बताई। दो पक्षों का विवाद देखते हुए वहां पर भीड़ जमा हो गई जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को अस्पताल परिसर से वापस जाने व घर का मामला घर में या पुलिस हेल्प लाइन में सुलझाने की बात कही। जिसके बाद काफी देर बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।
