खटीमा: महिला ने पिया तेजाब, हालत गंभीर
खटीमा, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला की तेजाब पीने से हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे नगर निवासी 45 वर्षीय रजनी की तेजाब पीने से हालत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉ. …
खटीमा, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला की तेजाब पीने से हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे नगर निवासी 45 वर्षीय रजनी की तेजाब पीने से हालत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल लाया गया।
अस्पताल के डॉ. अकलीम अहमद ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. अकलीम ने बताया कि तेजाब पीने से उसकी हालत गंभीर बनी होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
