काशीपुर: अवैध शराब के साथ पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल किशोर फर्त्याल ने ग्राम सुमेड़ा मोनखाल थाना भतरौंज अल्मोड़ा निवासी गणेश आर्य को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं कांस्टेबल कृष्ण चंद्र ने …
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल किशोर फर्त्याल ने ग्राम सुमेड़ा मोनखाल थाना भतरौंज अल्मोड़ा निवासी गणेश आर्य को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं कांस्टेबल कृष्ण चंद्र ने रम्पुरा निवासी कुलदीप उर्फ पम्मी को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कांस्टेबल गोविंद पंत ने रामजीवनपुर निवासी प्रेम सागर को 30 पाउच अवैध कच्ची के साथ गिरफ्तार किया।
उधर कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल विजय कुमार ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ लाखन निवासी सहसपुर थाना डिलारी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
