लखनऊ: डीएम ने किया सिविल अस्तपाल का दौरा, देखी डेंगू वार्ड की स्थिति
लखनऊ। तेज बुखार और डेंगू से जिलों में मौतों के बाद राजधानी भी सरकारी अस्पतालों को सीएमओं ने अलर्ट किया है। वहीं दूसरी ओर सुबह श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष सुंदरियाल ने डीएम को सारी …
लखनऊ। तेज बुखार और डेंगू से जिलों में मौतों के बाद राजधानी भी सरकारी अस्पतालों को सीएमओं ने अलर्ट किया है। वहीं दूसरी ओर सुबह श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष सुंदरियाल ने डीएम को सारी व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया। जिलाधिकारी ने अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें मौजूदा समय में एक भी मरीज नहीं था। डीएम ने निर्देश दिया कि वार्ड की सुविधाओं को दुरूस्त रखा जाये।
एंबुलेंस को अलर्ट रखने का निर्देश
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अस्तपाल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी एंबुलेंस को अलर्ट रखा जाये, ताकि सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंच सके। इस दौरान उन्होंने अन्य डॉक्टरों से भी बातचीत करते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न होने पाये। सीएमओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि सभी स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर भेज जा रही हैं, इसके साथ ही विभाग में मौजूद एंबुलेंस ड्राइवरों को भी दिशा निर्देश है कि वह तत्पर रहे ताकि सूचना आते ही एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा सके।
बुखार के मरीजों की संख्या
राजधानी में अभी तक 6 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लेकिन बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। अभी तक 350 मरीजों को भर्ती किया जा चुका हैं, इसमें कई मरीज इलाज करवाकर घर लौट चुके हैं।
बलरामपुर अस्पताल में बढ़ रहे बुखार के मरीज
वहीं दूसरी ओर से राजधानी के जिला अस्पताल बलरामपुर में भी बुखार वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश मरीजों तेज बुखार की शिकायत है, हालांकि डेंगू की पुष्टि के लिए नमूने भी भेजे जा रहे हैं।
