नानकमत्ता: अब नानकसागर डैम में मोटर बोट का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगपाल सिंह,नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकसागर डैम घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अब यहां आने वाले पर्यटक डैम के नैसर्गिक सौंदर्य के साथ-साथ मोटर बोट का लुत्फ भी उठा सकेंगे। टिहरी एडवेंचर एन्ड वाटर स्पोर्ट्स की तरफ से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार इसके लिए कंपनी …

जगपाल सिंह,नानकमत्ता, अमृत विचार। नानकसागर डैम घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अब यहां आने वाले पर्यटक डैम के नैसर्गिक सौंदर्य के साथ-साथ मोटर बोट का लुत्फ भी उठा सकेंगे। टिहरी एडवेंचर एन्ड वाटर स्पोर्ट्स की तरफ से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इसके लिए कंपनी के साथ पांच साल के लिए अनुबंध हुआ है। टिहरी एडवेंचर एन्ड वाटर स्पोर्ट्स की ओर से दो मोटर बोट नानकमत्ता पहुंच चुकीं हैं। मोटर बोट सुविधा का उद्घाटन रविवार 5 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक प्रेम सिंह राणा द्वारा किया जाएगा। कंपनी की ओर से मोटरबोट का आनंद उठाने के लिए ढाई सौ रुपए प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।

बता दें कि नानकमत्ता में ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु और पर्यटक गुरुद्वारा साहिब में शीश झुकाने आते हैं। यहां पहुंचे श्रद्धालु हों चाहे पर्यटक गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद नानक सागर की सुंदरता को निहारने का लुत्फ उठाना नहीं भूलते किंतु पहले यहां मोटर बोट या अन्य सुविधा न होने से पर्यटक डैम की सैर का आनंद नहीं उठा पाते थे। अब सुविधा मिलने से यहां काफी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार