बरेली: सहायक लोको पायलट से गार्ड के पद पर काम कराने का विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एनआरएमयू की बरेली शाखा ने लोको लाबी पर रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें सभी यूनियन के नेता और सदस्यों ने कहा कि सहायक लोको पायलट को गार्ड के पद पर कार्य कराया जा रहा है। जबकि, सहायक लोको पायलट को गार्ड की ट्रेनिंग नहीं दी गई है और न ही …

बरेली, अमृत विचार। एनआरएमयू की बरेली शाखा ने लोको लाबी पर रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें सभी यूनियन के नेता और सदस्यों ने कहा कि सहायक लोको पायलट को गार्ड के पद पर कार्य कराया जा रहा है। जबकि, सहायक लोको पायलट को गार्ड की ट्रेनिंग नहीं दी गई है और न ही उनको इसका कोई लाभ मिलेगा। यह उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

यूनियन के नेताओं ने रेल प्रशासन के इस फैसले को तानाशाही बताया। कहा कि प्रशासन के इस आदेश का एनआरएमयू बरेली शाखा पुरजोर विरोध करती है।

मांगें मनवाने के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन लोको लाबी में किया गया जिसमें शाखा सचिव राजेश दुबे, अब्दुल समद, बी आर सिंह, राम कुमार, मो. सैफ खान, ओपी भारद्वाज, अमित कुमार, सचिन गुप्ता, रविकुमार सिंह, जयपाल पुरी, पंकज, घनश्याम मिश्र, जयेन्द्र, हरेंद्र, अशोक, राकेश, अजय वर्मा, मो. वसी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार