निपाह वायरस: केरल में 12 साल के बच्चे की मौत, केंद्र ने रवाना की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में जानलेवा विषाणु निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की रविवार को तड़के मौत हो गयी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि उसके (मृतक किशोर) रक्त के नमूने शनिवार को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया था और जांच में उसके निपाह वायरस से संक्रमित …

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में जानलेवा विषाणु निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की रविवार को तड़के मौत हो गयी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि उसके (मृतक किशोर) रक्त के नमूने शनिवार को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया था और जांच में उसके निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बच्चे को सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद दफना दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था और तेज बुखार की शिकायत के बाद पिछले पांच दिन पूर्व इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य मंत्री ने त्रिशूर में बताया कि मृतकों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।

कन्नमबारत कब्रिस्तान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद दफना दिया गया। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहने अधिकारियों ने दफनाने की प्रकिया पूरी की। इस मौके पर केवल कुछ करीबी रिश्तेदार ही पीपीई किट में मौजूद रहे। कोझिकोड नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों ने मृतक को दफनाने के बाद पूरे इलाके को रोगाणु मुक्त किया। मृतक लड़के के शव को विशेष तौर पर बने 12 फुट गहरे कब्र में दफनाया गया।

उनमें से हालांकि किसी में भी कोई लक्षण दिखाई देने की सूचना नहीं मिली है। इन सभी पर नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि केरल में निपाह वायरस का पहला मामला मई 2020 में कोझिकोड के पेरम्बरा में सामने आया था। राज्य में इससे अब तक 23 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा दो लोगों ने जान गंवाई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका