रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर मेलागढ़ में रात एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर मोरागढ़ मैं 21 वर्ष की छात्रा शगुन पाल उर्फ आकांक्षा पुत्री जगदीश पाल …

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर मेलागढ़ में रात एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर मोरागढ़ मैं 21 वर्ष की छात्रा शगुन पाल उर्फ आकांक्षा पुत्री जगदीश पाल नल के पास लगी मोटर के पर पानी भरने के लिए गई थी।

परिजनों के मुताबिक उसे करंट लग गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई और उसे बाजपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया परिजन छात्रा का शव घर ले आए। और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे इसी दौरान मामले की भनक पुलिस को लग गई और पुलिस गांव पहुंच गई।

पुलिस ने लाश का अंतिम संस्कार रोक दिया जबकि ग्रामीणों और परिजनों ने पोस्टमार्टम का विरोध किया लेकिन पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया है पुलिस को सक है कि युवती की हत्या की गई है।

मृतक छात्रा b.a. प्रथम वर्ष की छात्रा थी और इसी वर्ष उत्तराखंड के बाजपुर के एक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म से मार्शल ने बताया की पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।  बताया जा रहा है की गांव के ही किसी युवक से छात्रा का प्रेम प्रसंग था जिसके चलते परिजनों ने छात्रा की हत्या की है।

संबंधित समाचार