Teacher’s Day Special: हरदोई में 75 माध्यमिक व 75 बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
हरदोई। आज पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत हरदोई जिले के गांधी भवन सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्घाटन में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक इं. अवनीश कुमार सिंह, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक रजनी तिवारी आदि ने संयुक्त रूप …
हरदोई। आज पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत हरदोई जिले के गांधी भवन सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्घाटन में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक इं. अवनीश कुमार सिंह, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक रजनी तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन करने के साथ मां सरस्वती एवं प्रथम राष्ट्रपति स्व. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।
शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए शिक्षक…
शिक्षक सम्मान समारोह में प्राथमिक विद्यालय ग्राम तेंदुआ, ब्लाक मल्लावां के शिक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह को माला पहनाकर व शासन से भेजी गई विशेष पगड़ी पहनाकर साथ ही प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 75-75 शिक्षकों को भी माला पहनाकर, शॉल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पढ़ें: Teacher’s Day Special: 9 साल तक BHU के VC रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन, नहीं लिया था वेतन
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक को भगवान से भी बड़ा माना जाता है। एक शिक्षक की अच्छी शिक्षा से छात्र शिखर प्राप्त करते हैं। साथ ही कहा कि अवनीश कि शिक्षित समाज बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी इस अवसर पर कहा कि उन्नति एवं शिक्षित समाज बनाने में शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है।
सम्मान समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। बता दें कि इस समारोह में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सभी एबीएसए सहित भारी संख्या में शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
