गोरखपुर: जनता दरबार में फरियादियों से मिले सीएम योगी, दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। उनके सामने एक बार फिर सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद और पुलिस महकमे से जुड़ी हुई पहुंची। चिलुआताल क्षेत्र सरहरी निवासी मनोज ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मानबेला की रहने वाली कल्लो खातून …

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। उनके सामने एक बार फिर सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद और पुलिस महकमे से जुड़ी हुई पहुंची। चिलुआताल क्षेत्र सरहरी निवासी मनोज ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मानबेला की रहने वाली कल्लो खातून से उन्होंने जमीन बैनामा कराया था । मगर उस जमीन पर बगल के ही एक पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई के बजाए उन्हें भगा दिया।

मुख्यमंत्री ने पास खड़े डीएम विजय किरन आनंद से मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में करीब150 फरियादियों से ही मुख्यमंत्री मिले। गोरखनाथ क्षेत्र के हुमांयुपुर की प्रेमा देवी ने अपनी समस्या के बाबत मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पति स्वर्गीय कैलाश प्रसाद होमगार्ड थे। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सहजनवां में ड्यूटी लगी थी। गीडा इलाके में ड्यूटी से लौटते वक्त हुई दुर्घटना के दौरान उनकी मौत हो गई।

पति की मौत के बाद वे मुआवजे के लिए होमगार्ड दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका। उनकी बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने शीघ्र मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। पीपीगंज के ठाकुर प्रसाद वर्मा की शिकायत नगर पंचायत पीपीगंज में फर्जी तरीके से सफाई कर्मचारियों को बगैर ड्यूटी के ही भुगतान किए जाने को लेकर रही। उन्होंने दावा किया कि पिछले दिनों एसडीएम के निरीक्षण में 47 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले थे, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ससुराल वाले दे रहे धमकी

कैंट इलाके के दाउदपुर की एक महिला ने मुख्यमंत्री से कहा की उसकी शादी फरवरी 2020 में सिंघड़िया के एक परिवार में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। अब ससुराल के लोग उन्हें रास्ते में रोक कर केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में गड़बड़ी का लगाया आरोप

गुलहरिया क्षेत्र सरहरी के रहने वाले राकेश कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत सहायक में होने वाली भर्ती में अनियमितता का  आरोप लगाया। कहा कि उनके पिता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके बाद भी उनका नाम चयन सूची से बाहर कर दिया गया। इसपर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

योगी ने गुल्लू को दुलारा

इससे पहले मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह उन्होंने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह गोशाला गए और करीबा आधा घंटा गायों के बीच गुजारा। इस दौरान सीएम ने गायों को चना और गुड़ खिलाया। मंदिर कार्यालय परिसर के बगल में भ्रमण के दौरान स्वान गुल्लू को दुलारा। सीएम को देखते ही स्वान गुल्लू उनके साथ खेलने की कोशिश में लग गया। जिस पर सीएम ने उसे दुलार किया।

संबंधित समाचार