काशीपुर: हम कांग्रेस को चुनावी मुकाबले में मानते ही नहीं – कोठियाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भले ही भाजपा और कांग्रेस कुछ भी कहती हो लेकिन आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूरी मजबूती के साथ खड़ी हुई है और मजबूत संगठन खड़ा कर चुकी है। इससे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही घबराए हुए हैं। उन्होंने …

काशीपुर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भले ही भाजपा और कांग्रेस कुछ भी कहती हो लेकिन आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूरी मजबूती के साथ खड़ी हुई है और मजबूत संगठन खड़ा कर चुकी है। इससे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को चुनावी मुकाबले मानते ही नहीं हैं। अब प्रदेश की जनता को समझ जाना चाहिए कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी ही चुनावी शिकस्त देकर प्रदेश में सरकार बनाएगी और उत्तराखंड नवनिर्माण के अपने संकल्प को पूरा करेगी।

कोठियाल रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली के आवास पर पहुंचे और उन्हें साथ लेकर सल्ट में शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उत्तराखंड की जागरूक जनता को अब कांग्रेस और भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि इन दोनों ही राष्ट्रीय दलों को जनता बारी-बारी आजमा चुकी है।

इन दोनों ही दलों के सत्ता में रहने पर सुर अलग होते हैं और सत्ता से हटने पर सुर बदल जाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कौन चुनाव लड़ेगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह चुनावी रणनीति का हिस्सा है और यह चुनाव आने पर देखा जाएगा कि कौन किसके सामने चुनाव लड़ेगा।

एक सवाल के जवाब में कोठियाल ने कहा कि बिजली गारंटी कार्ड से भाजपा और उसकी प्रदेश सरकार आम आदमी पार्टी से घबरा गई है। उसकी बौखलाहट ही इस बात का प्रमाण है कि उसने आम आदमी पार्टी की फ्लेक्सियों को न सिर्फ उतरवा दिया बल्कि आप कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमे भी दर्ज कराए। प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, उपाध्यक्ष अमन बाली, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार