लालकुंआ: स्कूल के लिए निकली किशोरी किशोर संग काशीपुर में मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत  विचार।  कोतवाली क्षेत्र में बिन्दुखत्ता के संजयनगर प्रथम निवासी नाबालिग किशोर अपनी हमउम्र किशोरी को लेकर फरार हो गया। जिन्हें आज पुलिस ने काशीपुर से दबोच लिया। वहीं पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेज दिया, जबकि किशोर को बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत …

लालकुआं, अमृत  विचार।  कोतवाली क्षेत्र में बिन्दुखत्ता के संजयनगर प्रथम निवासी नाबालिग किशोर अपनी हमउम्र किशोरी को लेकर फरार हो गया। जिन्हें आज पुलिस ने काशीपुर से दबोच लिया। वहीं पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेज दिया, जबकि किशोर को बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस बिंदुखत्ता निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी तीन सितंबर को स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुची तो परिजनों ने बेटी की सभी संभावित जगहों पर तलाश की। इधर, पुलिस को भी 112 नंबर पर मामले की जानकारी दी गई।

इसी दौरान पता चला कि उसकी बेटी को संजयनगर द्वितीय निवासी एक किशोर बहला-फुसला कर लालकुआं से काशीपुर जाने वाली रेलगाड़ी में बिठा कर ले गया है। किशोर ने दोनों की फोटो भी अपने मोबाइल पर उतारी थी। पीड़ित के पिता ने कोतवाली पहुंच कर किशोर के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुबह काशीपुर में दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय और किशोर को बाल अदालत में पेश कर दिया।

संबंधित समाचार