रुद्रपुर: दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले मे संदिग्ध 10 शैक्षिक संस्थानों के एसआइटी को मिले दस्तावेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले मे संदिग्ध 10 शैक्षिक संस्थानों की लिस्ट जिला समाज कल्याण विभाग ने एसआईटी को सौंप दी है। लिस्ट मिलने के बाद एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले के दूसरे चरण में एसआईटी ऊधमसिंह नगर के 203 शैक्षिक संस्थान और छात्रों का भौतिक …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले मे संदिग्ध 10 शैक्षिक संस्थानों की लिस्ट जिला समाज कल्याण विभाग ने एसआईटी को सौंप दी है। लिस्ट मिलने के बाद एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले के दूसरे चरण में एसआईटी ऊधमसिंह नगर के 203 शैक्षिक संस्थान और छात्रों का भौतिक सत्यापन कर रही है। इसके लिए एसआइटी ने जिला समाज कल्याण विभाग से शैक्षिक संस्थानों के साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी के लाभार्थियों के दस्तावेज मांगे थे।

इस पर जिला समाज कल्याण विभाग एसआइटी को 169 शैक्षिक संस्थान और उनमें अध्ययनरत छात्रों की सूची दे चुका है। एसआइटी को 59 कालेजों की सूची में ओबीसी के दस्तावेज नहीं मिले थे जिसके बाद एसआइटी ने रिमाइंडर भेजकर कई बार जिला समाज कल्याण विभाग से ओबीसी के लाभार्थियों से जुड़े दस्तावेज देने को कहा था।

शनिवार को जिला समाज कल्याण विभाग ने जिले के 10 शैक्षिक संस्थानों के ओबीसी के छात्रों की सूची एसआइटी को दे दी है। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेज मिलने के बाद उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार