महेश बाबू के साथ एड फिल्म में नजर आयेंगे टाइगर श्राफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एड फिल्म में नजर आयेंगे। महेश बाबू जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ एक माउथ फ्रेशनर एड फिल्म में साथ नजर आएंगे। महेश बाबू और टाइगर श्रॉफ एड के लिए पहले ही शूटिंग कर चुके हैं, जो जल्द ही ऑन एयर …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एड फिल्म में नजर आयेंगे। महेश बाबू जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ एक माउथ फ्रेशनर एड फिल्म में साथ नजर आएंगे। महेश बाबू और टाइगर श्रॉफ एड के लिए पहले ही शूटिंग कर चुके हैं, जो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार ‘बागी 3’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपथ’ में भी दिखाई देंगे। वहीं महेश बाबू को आखिरी बार ‘सरिलरु नीकेवरु’ में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ में नजर आएंगे।

संबंधित समाचार