लखनऊ: मेगा वैक्सीनेशन कैंप का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शासन ने 86,400 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट स्वास्थ्य विभाग को दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का …

लखनऊ। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शासन ने 86,400 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट स्वास्थ्य विभाग को दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का प्लान बनाया है।

इस अभियान में कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों प्रकार की वैक्सीन का इस्तेमाल करते हुए लाभार्थियों को पहली और दूसरी डोज दी जा रही है। शिक्षण संस्थाओं में प्राथमिकता के आधार पर चल रहे वैक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों व 18 साल से उपर के विद्यार्थियों को विशेष रूप से इस अभियान से जोड़ने का निश्चय सरकार द्वारा लिया गया है।

बता दें कि मेगा वैक्सीनेशन कैंप के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन कैम्पस में कोविन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन मौजूद है। जहां छात्र और शिक्षक टीकाकरण में भाग ले रहे हैं। इस मेगा वैक्सीन की मॉनिटरिंग IMS के डायरेक्टर प्रो. मनोज अग्रवाल कर रहे हैं।

संबंधित समाचार