देहरादून: उत्तराखंड में एक सप्ताह बढ़ा कोविड कर्फ्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोविड कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर की सुबह छह बजे से 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक बढ़ा दी है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु द्वारा सोमवार को जारी एसओपी में न तो कोई नई पाबंदी लगाई गई है और न ही पिछली एसओपी में …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोविड कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर की सुबह छह बजे से 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक बढ़ा दी है। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु द्वारा सोमवार को जारी एसओपी में न तो कोई नई पाबंदी लगाई गई है और न ही पिछली एसओपी में कोई छूट दी गई है।

कोरोना संक्रमण की दर लगातार गिरने के बावजूद विवाह समारोह और शव यात्रा में अधिकतम 50-50 लोगों के ही सम्मिलित होने की अनिवार्यता जारी रहेगी। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले ऐसे व्यक्तियों, जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके पास 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर/ट्रू नेट नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी होगी।

 

संबंधित समाचार