हल्द्वानी: शहर से लाखों समेट फरार हुआ कारोबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक कारोबारी शहर के कई लोगों से लाखों रुपए का सामान और उधार समेटकर सपरिवार फरार हो गया। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ित अंकुर गुप्ता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक कारोबारी शहर के कई लोगों से लाखों रुपए का सामान और उधार समेटकर सपरिवार फरार हो गया। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ित अंकुर गुप्ता पुत्र गजानंद गुप्ता निवासी भोलानाथ गार्डन ने कहा है कि नवाबी रोड में किराए में रहकर गिफ्ट का कारोबार करने वाले सचिन कुमार अग्रवाल ने उससे 3.50 लाख का माल लिया था। 27 अगस्त को कारोबारी परिवार समेत फरार हो गया।

बाद में पता चला कि वह विजय अग्रवाल निवासी तल्ली बमोरी से 19.50 लाख, गुंजन निवासी रामपुर रोड से 1.50 लाख, राजू जोशी निवासी नवाबी रोड से 48 हजार, चंद्रशेखर अधिकारी निवासी नवाबी रोड से 3.17 लाख, पवन पांडे निवासी पीलीकोठी से 45 हजार व रजनीश पांडे से 95 हजार का माल ले उड़ा है। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार