हल्द्वानी: जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिए जाने का विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के विरोध में विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सोमवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के इस निर्णय वापस लेने की मांग की। इस दौरान धरना देने वालों ने कहा कि विश्वविद्यालय में राज्य के छात्र-छात्राओं को प्रवेश में शत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के विरोध में विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सोमवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के इस निर्णय वापस लेने की मांग की।

इस दौरान धरना देने वालों ने कहा कि विश्वविद्यालय में राज्य के छात्र-छात्राओं को प्रवेश में शत प्रतिशत आरक्षण मिलता है। केंद्रीय विश्वविद्यालय होने पर यह समाप्त हो जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार जो वित्तीय सहायता देता है वह भी समाप्त हो जाएगी। ऐसा होने पर कृषि शिक्षा का राज्य में अभाव हो जाएगा।

विश्व विद्यालय की 1000 एकड़ कृषि भूमि में राज्य सरकार का मालिकाना हक समाप्त हो जाएगा और विश्वविद्यालय के 6000 पदों पर भर्ती का अधिकार राज्य सरकार के बजाय केंद्र सरकार को चला जाएगा। प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने आए राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से उत्तराखंड को नुकसान होगा।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारे बाजी की और कहा कि जीबी पंत यूनिवर्सिटी हमारी धरोहर है, इसे बचाना होगा। इस अवसर पर अंजू, हिमांशी, अंकित कुमार, सरिता बिष्ट, गणेश पाठक, विक्रम सिंह मावड़ी, हिमानी जोशी, हिमानी नेगी, नेहा मेहता, मंजू आर्या, पूजा शर्मा, हेमा रावत, प्रियांशी सिन्हा, सुरेखा पाल, विशाल बिष्ट, गणेश पाठक, हिमानी कपिल, चंदन सिंह मलाड़ा, अजय बिष्ट, ममता, निर्मला, गुंजन, सरिता, वंदना डोली आदि थे।

संबंधित समाचार