लखनऊ: भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक, मोदी-योगी को लेकर कही ये बात
लखनऊ। प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का शुभारंभ करते हुए मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने मोदी-योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम तो मुख्यमंत्री योगी को लक्ष्मण समान हैं। योगी सरकार के मिशन शक्ति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्मण ने …
लखनऊ। प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का शुभारंभ करते हुए मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने मोदी-योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम तो मुख्यमंत्री योगी को लक्ष्मण समान हैं। योगी सरकार के मिशन शक्ति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्मण ने जिस तरह महिला रक्षा की रेखा खींची, उसे योगी आगे बढ़ा रहे हैं। बिना किसी दल या नेता का नाम लिए कहा कि अब युवराज और युवरानी का समय चला गया। आज नई दुर्गा स्मृति ईरानी हैं।
राजधानी में सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दीप प्रज्वलित कर भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने शुरूआत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जो शौचालय बनवाएं हैं वे सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं हैं। वे महिलाओं के सम्मान के प्रतीक हैं।
पहले ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में अंधेरा था और उन्हें अंधेरे का ही इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए परिवारवाद पर भी प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश ने देखा है कि कैसे पिता के बाद उनका पुत्र भी मुख्यमंत्री बन जाता है, जबकि लोकतंत्र की खूबसूरती सिर्फ भाजपा में हैं। उन्होंने तीन तलाक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि एक वर्ग की महिलाओं की आजादी के बारे में इससे पहले किसी कथित सेक्युलर ने बात तक नहीं की।
सपा, बसपा और कांग्रेस को वोट देना पाप : स्वतंत्रदेव
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को वोट देना भी पाप है। उनसे वंदे मातरम कहने की भी उम्मीद नहीं की जा सकती। इन्हें भारत माता की जय बोलने और मंदिर जाने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार बनानी होगी ताकि राम मंदिर का भी निर्माण चलता रहे, वंदे मातरम की गूंज होती रहे और जय श्रीराम के नारे भी लगते रहें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव हम महिलाओं के दम पर जीतेंगे। महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए बोले कि राष्ट्रहित में पार्टी के लिए मेहनत करते रहिए। आप में से ही कोई सुषमा स्वराज और कोई स्मति ईरानी बन जाएगा।
