UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने चुना पहला उम्मीदवार, जानें किसे मिला टिकट…
प्रयागराज। विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के जरिए एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में पांव जमानें में लग गई है। अगले साल होने वाले चुनाव में किसी बड़ी पार्टी से समझौता होगा या नहीं, इसका फैसला तो वक़्त करेगा, लेकिन पार्टी ने अपनी मजबूत दावेदारी वाली सीटों पर उम्मीदवारों का चयन न सिर्फ अभी से …
प्रयागराज। विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के जरिए एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में पांव जमानें में लग गई है। अगले साल होने वाले चुनाव में किसी बड़ी पार्टी से समझौता होगा या नहीं, इसका फैसला तो वक़्त करेगा, लेकिन पार्टी ने अपनी मजबूत दावेदारी वाली सीटों पर उम्मीदवारों का चयन न सिर्फ अभी से कर लिया हैं, बल्कि नामों का एलान भी शुरू भी कर दिया है। आपको बता दें, प्रयागराज (Prayagraj) के उत्तरी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह (Anugrah Narayan Singh) को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सह प्रभारी बाजीराव खांडे ने बताया कि अनुग्रह नारायण सिंह के नाम का चयन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के निर्देश पर हुआ। अनुग्रह नारायण सिंह को जमीनी नेता बताते हुए कहा है कि उनकी कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ है। अनुग्रह नारायण सिंह चार बार विधायक और उत्तराखंड के प्रभारी भी रह चुके
इस बात की जानकारी मिली कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने मजबूत जनाधार वाले तकरीबन 4 दर्जन नेताओं का नाम विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तय कर लिया है। यूपी में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर इसी तरह से बारी बारी से इन नामों का ऐलान किया जाएगा।
