गोरखपुर: कल्याण सेवा समिति ने 2 दिन की हड़ताल का किया आवाहन, जानें पूरा मामला…
गोरखपुर। अपनी मांगों को लेकर स्वर्णकार कारीगर कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर 48 घंटे की बंदी का आवाहन किया है। स्वर्णकार कारीगर कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हम संपूर्ण कारीगर समाज के समस्त …
गोरखपुर। अपनी मांगों को लेकर स्वर्णकार कारीगर कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर 48 घंटे की बंदी का आवाहन किया है।
स्वर्णकार कारीगर कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हम संपूर्ण कारीगर समाज के समस्त स्वर्णकार कारीगर भाई और कारीगरी से संबंधित जितने भी कार्य हैं, जैसे ड्राई, सफाई, सिलाई, तार खींचना, दाना उठाना, अंगूठी बनाना, पायल साफ करने, मंगलसूत्र गुड़ाई व अन्य सभी कार्य करते हैं। मैं सभी कारीगर भाइयों से अपील करता हूं कि 8 और 9 सितंबर को स्वर्णकार भाई, स्वर्ण कारोबारियों के शोषण को लेकर स्वेच्छा से बंदी रखें। जिससे हम स्वर्णकार भाइयों की आवाज को बुलंद किया जा सके।
प्रदीप वर्मा का कहना है कि भारत सरकार द्वारा गोल्ड ज्वेलरी हॉलमार्क का अनिवार्य होने के बाद अब यूआईडी हॉलमार्क ज्वेलरी ही बनेगी। हमारा स्वर्णकार समाज सरकार के साथ है, पर ज्वेलर्स के द्वारा हमें हमारी मजदूरी दिन पर दिन कम करके दिया जा रहा है। एक कारीगर अगर ज्वेलरी का निर्माण अपनी मजदूरी के रूप में 5% करता है तो उसे ज्वेलरी के निर्माण के रूप में 4% का नुकसान होता है और 1% मजदूरी में उस कारिगर के परिवार का गुजारा हो पाना मुश्किल है। इस समय जिस प्रकार के मीना जड़ित वाले जेवर मार्केट में बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे हैं, इसके पीछे ग्राहकों का बड़ा नुकसान है। हम अपने इस बंदी के दौरान सिर्फ खुद का फायदा ही नहीं देख रहे, बल्कि ग्राहक को भी इस ठगी का शिकार होने से सचेत करने का एक प्रयास है।
