गोरखपुर: क्षेत्र में रहने वाले चोर-लुटेरों की पहचान उजागर करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। एसएसपी के आदेश का अनुपालन करते हुए थानों की पुलिस अब चोर-लुटेरों के घरों में जाकर डुगडुगी बजाएगी और मोहल्ले वालों को चोर-लुटेरों की जानकारी देगी। इनसे सावधान रहने के लिए सचेत भी करेगी। एसएसपी डॉ विपिन टांडा के आदेश पर ऐसे चोर-लुटेरे जिन्होंने 2000 से 2021 में चोरी और लूट की घटना को …

गोरखपुर। एसएसपी के आदेश का अनुपालन करते हुए थानों की पुलिस अब चोर-लुटेरों के घरों में जाकर डुगडुगी बजाएगी और मोहल्ले वालों को चोर-लुटेरों की जानकारी देगी। इनसे सावधान रहने के लिए सचेत भी करेगी।

एसएसपी डॉ विपिन टांडा के आदेश पर ऐसे चोर-लुटेरे जिन्होंने 2000 से 2021 में चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया है लेकिन जमानत पर बाहर आ गए। अब ऐसे अपराधियों को डेली थाने पर आकर अपनी हाजरी लगानी होगी और ये भी बताना होगा कि वो इस वक्त काम क्या कर रहे हैं।

एसएसपी के आदेश पर क्षेत्राधिकारी/अपराध रत्नेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर,  कामरेड नगर, सिधारीपुर मोहल्ले में 5 चोर और लुटेरों के घर पहुंचे। पुलिस गोलू उर्फ नौशाद पुत्र हौसलदार निवासी रसूलपुर, नसीम पुत्र सलीम निवासी रसूलपुर, वसीम पुत्र नसीम रसूलपुर कामरेडनगर, जीशान अहमद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी रसूलपुर सवेरा मैरेज हाउस , मोहम्मद अनस पुत्र रूकनुद्दीन निवासी पुराना गोरखपुर इमामबाड़े के पास रहने वालों के घर पुलिस गई।

घर पर पहुंच कर पहले डुगडुगी बजवाई, फिर चोर- लुटेरों की जानकारी ली, फिर बुला कर वर्तमान काम के बारे में पूछा। इस दौरान मोहल्ले वालों को बताया गया कि आपके घर के बगल में चोर-लुटेरे रहते हैं। इनपर नज़र रखे, सावधान रहें। सभी चोर- लुटेरों को प्रतिदिन थाने पर आकर हाजरी लगाने के लिए थाना प्रभारी ने कहा। इस कार्यवाही से मोहल्ले के लोगों को पता चल गया कि उनके घर के बगल में चोर लुटेरे रहते हैं।

 

संबंधित समाचार