हल्द्वानी: महिला कर्मचारी भी हुईं उग्र, निगम गेट पर नारेबाजी
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के गेट पर मंगलवार को महिला कर्मचारियों ने भी उग्र होते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन के दूसरे दिन इन महिलाओं ने काला फीता लगाकर काम किया। मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के गेट पर मंगलवार को महिला कर्मचारियों ने भी उग्र होते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन के दूसरे दिन इन महिलाओं ने काला फीता लगाकर काम किया। मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
महासंघ द्वारा सरकार से राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधाए व आर्थिक लाभ दिए जाने की मांग की जा रही है। इन मांगों के साथ कर्मचारी तीन दिवसीय काला फीता बांधकर काम कर रहे हैं। निगम गेट पर आकर सरकार से मांगों को लेकर आवाज उठाई। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परमार व मंत्री शंकर सिंह नीला ने बताया कि बुधवार को भी काला फीता बांधकर काम करेंगे।
उसके बाद निगम में धरना और गेट मीटिंग कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान महासंघ की महिला सदस्यों में हेमा डंगवाल, हेमा पांडे, ललिता पंत, तनुजा, जानकी बिष्ट आदि शामिल रहीं।
