मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ किया दुराचार
मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर अस्पताल में नौकरी करने वाली एक तलाकशुदा महिला के साथ युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। युवक ने कई बार उसके साथ दुराचार किया। महिला जब गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया। बाद में अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर अस्पताल में नौकरी करने वाली एक तलाकशुदा महिला के साथ युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। युवक ने कई बार उसके साथ दुराचार किया। महिला जब गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया। बाद में अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर विवाह से मुकर गया। महिला ने जब दवाब डाला तो वह अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने पाकबड़ा थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समिति लाइनपार निवासी एक महिला ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि वह तलाकशुदा दो बच्चों की मां है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा स्थित एक नामचीन अस्पताल में नौकरी करती है। यहां पर उसकी उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी एक युवक से जान-पहचान हो गई। महिला के अनुसार इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई और युवक उससे शादी करने की बात कहने लगा।
महिला के अनुसार उसने युवक को बताया कि वह तलाकशुदा और दो बच्चों की मां है। इसके बाद भी युवक उसके साथ शादी करने की बात कहता रहा। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कई बार उसके साथ दुराचार किया तो वह गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर युवक ने उसका गर्भपात करा दिया।
आरोप है कि बाद में उसका अश्लील वीडियो बना लिया और शादी से इंकार करने लगा। महिला के अनुसार उसने जब दवाब डाला तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।
