कुशीनगर: ढाढा चीनी मिल में 150 करोड़ की लागत से स्थापित होगा डिस्टलरी प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के बिड़ला ग्रुप की चीनी मिल न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा परिसर में आवंटित की गई 35 एकड़ जमीन पर डिस्टलरी प्लांट स्थापित होगा। जिससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। डिस्टलरी प्लांट आगामी सितंबर 2022 में बन कर तैयार हो जाएगा।। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि मिल परिसर …

कुशीनगर। जिले के बिड़ला ग्रुप की चीनी मिल न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा परिसर में आवंटित की गई 35 एकड़ जमीन पर डिस्टलरी प्लांट स्थापित होगा। जिससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। डिस्टलरी प्लांट आगामी सितंबर 2022 में बन कर तैयार हो जाएगा।। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि मिल परिसर में 150 करोड़ रुपये की लागत से डिस्टलरी प्लांट स्थापित होगा।

जिसकी क्षमता 100 किलो लीटर प्रतिदिन है। डिस्टलरी प्लांट का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है जो वर्ष 2022 के सितंबर या अक्टूबर माह में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट की स्थापना के लिए कुल 35 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इस प्लांट के बन जाने से सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में औद्योगिक विकास का पहिया तेजी से घूमने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और औद्योगिक विकास मंत्री के विशेष प्रयास से डिस्टलरी प्लांट लगाने की स्वीकृति मिल गई है।इस प्लांट की स्थापना होने से क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा।

संबंधित समाचार