यहां चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ शैलेन्द्र कुमार सैनी ने टीम के साथ गांव चांदपुर गोपीपुरा में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने गांव चांदपुर गोपीपुरा निवासी मोहन सिंह रावत, अमर सिंह, शकील अहमद तथा करनेशलता को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ …
काशीपुर, अमृत विचार। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ शैलेन्द्र कुमार सैनी ने टीम के साथ गांव चांदपुर गोपीपुरा में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया।
टीम ने गांव चांदपुर गोपीपुरा निवासी मोहन सिंह रावत, अमर सिंह, शकील अहमद तथा करनेशलता को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है
