हल्द्वानी: लेनदेन के विवाद में मारी थी पूर्व फौजी को गोली
हल्द्वानी, अमृत विचार। लेनदेन के विवाद में ही पूर्व फौजी को गोली मारी गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार और कार भी बरामद हुई है। पुलिस को इस मामले में तीसरे फरार आरोपी की भी तलाश है। मंगलवार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लेनदेन के विवाद में ही पूर्व फौजी को गोली मारी गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार और कार भी बरामद हुई है। पुलिस को इस मामले में तीसरे फरार आरोपी की भी तलाश है।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही वारदात का खुलासा किया। एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि जांच में पूर्व फौजी और बेटे का रुद्रपुर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लेनदेन का मामला प्रकाश में आया था। रुद्रपुर के अमरजीत सिंह उर्फ मीनू की पूर्व फौजी के बेटे ललित के साथ लेनदेन का विवाद था। पुलिस ने इस एंगल पर जांच करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता लगाया।
इसके बाद अमरजीत और उसके साथी हरियाणा के थाना बूना निवासी अमित उर्फ मित्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से देसी पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। पुलिस को इस मामले में तीसरे आरोपी हरियाणा के मोनू उर्फ मुंडी की तलाश है। वारदात में तीसरा आरोपी भी शामिल था। बता दें कि दो सितंबर की रात अर्जुनपुर में पूर्व फौजी को गोली मार दी गई थी।
गौरव
