सीतापुर: श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कन्नौज से गंगा स्नान कर लौट रहे करीब 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बुधवार की दोपहर कोतवाली देहात क्षेत्र में गोला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति का सदर अस्पताल में प्राथमिक …

सीतापुर। कन्नौज से गंगा स्नान कर लौट रहे करीब 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बुधवार की दोपहर कोतवाली देहात क्षेत्र में गोला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। हादसे के फौरन बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। हादसे के शिकार लोग इमलिया सुल्तानपुर इलाके में निवासी हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नव्वा नेवादा गांव के रहने वाले करीब 40 लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कन्नौज स्थित गंगा घाट पर अमावश्या के मौके पर स्नान करने गए थे। वहां से यह लोग गंगा स्नान करने के बाद अपने वाहन से वापस आ रहे थे। जब यह लोग जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में गोला मार्ग पर ककरहा गांव के निकट पहुंचे, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क से नीचे उतर कर तेज गति से खड्डे में जा गिरी। जिससे वाहन पर सवार गांव निवासी चालीस वर्षीय श्रीकेशन पुत्र सुंदरलाल व तीस वर्षीय विजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में कई अन्य लोग भी मामूली रूप से चोटिल हुए।

जख्मी श्रीकेशन व विजय को सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने श्रीकेशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। चौकी इंचार्ज निर्मल तिवारी का कहना है कि यह लोग कन्नौज को गंगा घाट पर अमावश्या के मौके पर स्नान करने गए थे। वहां से वापस जाते समय हादसा हुआ है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार