मुरादाबाद: पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी, कल से मिलना शुरू होगी तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई। आज शाम तक मुख्यालय से सभी पंचायत सहायकों की रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसके बाद गुरुवार को चयनित हुए पंचायत सहायकों उनकी तैनाती कर दी जाएगी। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए शासन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई। आज शाम तक मुख्यालय से सभी पंचायत सहायकों की रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसके बाद गुरुवार को चयनित हुए पंचायत सहायकों उनकी तैनाती कर दी जाएगी।

जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए शासन द्वारा मांगे गए आवेदनों में 10 हज़ार लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें 9 हज़ार आवेदन सही पाए गए। जिसके बाद चयन समिति ने आवेदनों के सत्यापन और अर्हता के हिसाब से आवेदकों की मेरिट तैयार की।

इस बारे में जानकारी देते हुए पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों से मेरिट लिस्ट भेजी जा रही है। शाम तक सभी ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट आ जाएगी और गुरुवार से सभी चयनित पंचायत सहायकों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

संबंधित समाचार