योगी सरकार का बड़ा तोहफा: अयोध्या में लग्जरी क्रूज से सैर करेंगे पर्यटक
वाराणसी। महादेव की नगरी काशी के बाद भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी राम भक्त लक्जरी क्रूज से अयोध्या का दीदार करेंगे। इसके लिए सरयू नदी में रामायण क्रूज का संचालन किया जाएगा। ये क्रूज राम भक्तों को सरयू की गोद में रामलला के दर्शन कराने के साथ ही रामचरितमानस की चौपाइयां भी सुनाएगी। …
वाराणसी। महादेव की नगरी काशी के बाद भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी राम भक्त लक्जरी क्रूज से अयोध्या का दीदार करेंगे। इसके लिए सरयू नदी में रामायण क्रूज का संचालन किया जाएगा। ये क्रूज राम भक्तों को सरयू की गोद में रामलला के दर्शन कराने के साथ ही रामचरितमानस की चौपाइयां भी सुनाएगी।
साल 2022 में योगी सरकार की ओर से राम भक्तों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। वाराणसी में क्रूज का संचालन करने वाली क्रूज लाइन कम्पनी\’अलकनंदा\’ ने इसका प्लान तैयार किया है। इस हाईटेक क्रूज में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही क्रूज को भगवान राम के थीम पर तैयार किया जा रहा है। इसलिए इसका नाम रामायण क्रूज रखा गया है।
2022 में होगी शुरुआत..
अलकनंदा क्रूज लाइन कम्पनी के प्रबंधक विकास मालवीय ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या के सरयू नदी में गंगा की तर्ज पर क्रूज का संचालन किया जाएगा। साल 2022 में इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा क्रूज में अयोध्या के राम मन्दिर की झलक के साथ ही सरयू और अयोध्या के छोटी दीपावली की झलक दिखेगी। इसके अलावा इस क्रूज में यात्रा के दौरान राम भक्तों को रामचरितमानस की चौपाइयां भी गूंजेगी।
