औरैया: ग्रामीणों ने किया कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव की मांग
औरैया। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर व इससे सटे मजरे कंचौसी, विहारीपुर, महिपाल पुरवा सूखमपुर, घसा का पूर्वा आदि लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगो ने स्वास्थ्य विभाग व शासन प्रशासन से शीघ्र ही वर्षा से हुए जल भराव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाइयां के छिड़काव की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी …
औरैया। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर व इससे सटे मजरे कंचौसी, विहारीपुर, महिपाल पुरवा सूखमपुर, घसा का पूर्वा आदि लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगो ने स्वास्थ्य विभाग व शासन प्रशासन से शीघ्र ही वर्षा से हुए जल भराव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाइयां के छिड़काव की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे वायरल फीवर ब डेंगू जैसे जानलेवा बीमारियों के कारण लोगो में भय व्याप्त है।
जलभराव वाले स्थानों पर पनप रहे जहरीले मच्छर ब विषैले जीव जंतुओं के कारण खासतौर से युवाओं ब बच्चों पर वायरल फीवर का अधिक प्रकोप चल रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो का कहना है कि अगर शासन प्रशासन ने इसे शीघ्र ही संज्ञान में न लिया तो आने वाले दिनों में कई कस्बों में वायरल फीवर महामारी का रूप धारण कर सकता है।
