झांसी: सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। सपा महानगर व विधान सभा कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक कुंजवाटिक मे महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सपा महानगर व विधान सभा कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम …

झांसी। सपा महानगर व विधान सभा कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक कुंजवाटिक मे महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सपा महानगर व विधान सभा कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि संगठन को धारदार बनाने की आवश्यकता है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के दमन के कारण सभी वर्गों के लोग पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनाना चाहते हैं।

दलित का विश्वास अन्य नेताओं से उठ गया है। प्रदेश सरकार के इशारे पर गरीबों,दलितों,पिछड़ों व अक्लियत के लोगों का पुलिस द्वारा दमन किया जा रहा है।इस अवसर पर प्रतिपाल सिंह, दीपाली रायकवार,आरिफ खान, अवधेश यादव,अल्ताफ रिजवी, ज्ञान सिंह कुशवाहा,फारूख शेख, आकाश यादव,राहुल महाल्या, पप्पे राईन,प्रेम वाल्मीकि,नौशाद खान पप्पू ने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमे प्रेम वाल्मीक प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी,शमीर खान महानगर अध्यक्ष छात्र सभा,ऋषभ भटनागर महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी आदि का माला पहना कर सम्मान किया गया।

लकी भट्टागांव, गौरव दीवान, हेमंत वर्मा, राहुल प्रजापति, जीशान, जाकिर हुसैन, अरविंद रिंकू तारिक मकरानी, वीरू कुशवाहा, सद्दाम भट्टा गांव, विवेक जैन, अनस मकरानी, मोहित,प्रशांत वर्मा, इमरान, अनिरूद्ध नायक, शोभा कुशवाहा, सीमा श्रीवास्तव, शबीना सिद्दीकी, ज्योति सरगैयां, पंजाब यादव, गौरव सिघानियां, कुश यादव, राहुल चतुर्वेदी मौजूद रहे। संचालन जाहिद मंसुरी ने किया आभार ज्ञान सिंह कुशवाहा ने व्यक्त किया।

संबंधित समाचार