पत्नी के समझाने पर भी नहीं माना और फोन पर बात करते-करते कर ली आत्महत्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में एक मैजिक चालक अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करते-करते फांसी पर झूल गया। घटना के वक्त पत्नी बच्चों के साथ गांव गई थी। पत्नी की सूचना पर आसपास के परिचित जब तक घर पहुंचे तब तक वह फंदे पर झूल चुका था। लोगों ने उसे फंदे …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में एक मैजिक चालक अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करते-करते फांसी पर झूल गया। घटना के वक्त पत्नी बच्चों के साथ गांव गई थी। पत्नी की सूचना पर आसपास के परिचित जब तक घर पहुंचे तब तक वह फंदे पर झूल चुका था। लोगों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से सिमरा बोरीपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली हाल संजयनगर खेड़ा निवासी विनेन्द्र कुमार सिंह (34) रुद्रपुर से हल्द्वानी के बीच मैजिक वाहन चलाता था। दो दिन पूर्व उसने पत्नी पिंकी और तीन बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अपने गांव भेज दिया था। तब से वह घर पर अकेला ही था।

मंगलवार रात करीब 10 बजे उसने पत्नी को फोन किया जिसके बाद विनेन्द्र ने अपने पिता और बुआ से भी बात की। उसके बाद पत्नी पिंकी से बात करते-करते अचानक उसने बताया वह बहुत परेशान है और आत्महत्या करने जा रहा है। तुम बच्चों का स्कूल में एडमिशन करा देना और उन्हे अच्छी शिक्षा देना। पत्नी ने ऐसा ने करने के लिए विनेन्द्र को समझाती रही लेकिन वह नहीं माना और बात करते-करते ही पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक गया।

फ़ोन पर पति की आवाज आनी बन्द हुई तो घबराई पत्‍नी ने आसपास के परिचितों को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर लोग विनेन्द्र के घर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

संबंधित समाचार